जिला अस्पतसल में पीआईसीयू में मॉकड्रील के दौरान मौजूद स्वस्थ्य अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से पीआईसीयू तैैयार किया गया है। पीआईसीयू की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल किया गया।
जिला महिला अस्पताल में तैयार किए गए पीआईसीयू में शनिवार को तीसरी बार मॉकड्रिल हुआ। मॉकड्रिल संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. एनके गुप्ता की देखरेख में हुआ। मॉकड्रिल के लिए एक बच्ची को सबसे पहले एंबुलेंस के जरिए जिला महिला अस्पताल के गेट पर ले जाया गया। यहां से स्वास्थ्यकर्मी उसे स्ट्रेचर पर डालकर जिला महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने पीआईसीयू में ले गए, जहां चिकित्सकों ने सबसे पहले उसकी पल्स, बुखार, बीपी आदि की जांच की। इसके बाद उसे पीआईसीयू में बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन दी गई। इस दौरान पीआईसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, शिवांका गौड़ और पीआईसीयू में तैनात स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
कोरोना की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीआईसीयू पूरी तरह तैयार है। हमारा ऑक्सीजन प्लांट भी चालू अवस्था में है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। उसी को परखने के लिए मॉकड्रिल समय-समय पर कराए जा रहे हैं।
डॉ. प्रवीण कुमार, नोडल अधिकारी, पीआईसीयू।