फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर 42 पर पहुंचा पारा, अभी कुछ दिन राहत के आसार नहीं

Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पारा लगातार बढ़ने से लोग परेशान हैं। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से मंगलवार इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है। 15 जून तक पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जनपद में बीते करीब एक सप्ताह से गर्मी चरम पर है। दिन भर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही चटक धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप और लू झुलसाने की स्थिति में रही, जिसकी वजह से लोग घरों से कम बाहर निकले। बाजार और प्रमुख मार्गों पर भीड़ कम नजर आ रही है। न्यूनतम तापमान जो दो दिन से 25.5 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, वह मंगलवार को इस सीजन के उच्चतम स्तर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इसके अलावा अधिकतम तापमान भी सोमवार के 40 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया। बीते चार दिन में यह दूसरी बार है जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया है। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि इस बार गर्मी अधिक रहने का अनुमान है। 15 जून तक अधिकतम तापमान 50 तक भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
21 मई26-42
20 मई25.5-40
19 मई25.5-40.1
18 मई25.2-42
17 मई2540.2
16 मई24.5-39
15 मई2438.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें