फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सड़कों से हटाई जाएंगी अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें

Wed, 22 May 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में एक-एक स्थान पर पांच से दस फीट के दायरे में दो से तीन स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, जिसकी वजह से नगर निगम पर विद्युत बिल के रूप में आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। अमर उजाला द्वारा इस संबंध में समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पुरानी लाइटें हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुल जोगियान से पुल खुमरान तक सब्जी मंडी से होते हुए जाने वाली सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पहले से एलईडी स्ट्रीट लाइटें, कुछ सोलर लाइटें लगी थी, लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्यदाई संस्था ने नई लाइटें भी लगवा दीं। यहां कुछ जगहों पर पांच से दस फीट के दायरे में दो से तीन लाइटें लगी हैं। दिल्ली रोड पर भी स्मार्ट रोड के साथ ऐसे ही नई लाइटें लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए खंभे लगा दिए गए हैं, जबकि यहां पहले से लाइटें लगी हैं। अमर उजाला ने 12 मई के संस्करण में दस फीट के दायरे में तीन-तीन स्ट्रीट लाइटें शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने उक्त मार्गों से पुरानी लाइटें हटाने का निर्णय लिया है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि स्मार्ट रोड पर नई लाइटें ही लगाई जानी हैं, जो टेंडर की शर्त में शामिल हैं। ऐसे में पुरानी लाइटें हटाई जाएंगी। उतारी जाने वाली लाइटों को जरूरत के हिसाब से महानगर में अन्य जगहों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें