सहारनपुर। लघु उद्योग भारती की ओर से नेशनल पैकेजिंग एंड इन्नोवेटिव टेक्निक विषय पर राष्ट्रीय स्तर की सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को पैकेजिंग की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी गई।
रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सेमीनार में मंडल के साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के उद्यमियों ने भी भागेदारी की। इसमें पैकेजिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त धर्मेंद्र पांडेय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंवरदीप, हिमाचल कारपोरेशन फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, केपी सिंह, आशीष मारवाह आदि ने न सिर्फ कर्मचारियों को पैकेजिंग को लेकर प्रशिक्षित किया बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण इकाई है। इस सेमीनार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के विजन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत की विश्व निर्यात में 30 से 35 प्रतिशत की भागेदारी है। संयुक्त उद्योग आयुक्त अंजू रानी, उद्योगपति सनद जैन, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र बंसल आदि ने भी विचार रखे। सचिन जैन, मयंक अग्रवाल एवं देवेंद्र बंसल ने सेमीनार में आए उद्यमियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुधाकर अग्रवाल, राजेश जैन, सुरेंद्र जैन, राजकमल, संदीप, मुकेश शर्मा, आलोक तनेजा, प्रमोद, आशीष, सोम गोयल, राजेश गुप्ता, शौर्य जैन, वरुण, ललित कुमार सिंघल, हर्षवर्धन, जगमोहन, रोहित, आशीष आदि मौजूद रहे।
रेलवे रोड़ स्थित एक सभागार में लद्यु उद्योग भारती के सम्मेलन में भाग लेते व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR