फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के 12 वर्षों से बंद म़ंह की सर्जरी कर दिया सामान्य आकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम ने एक किशोरी की सर्जरी करते हुए चोट लगने के कारण वर्षों से बंद पड़े मुंह को सामान्य आकार दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मैक्सिलोफेसियल विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी शामली जिला के जलालाबाद क्षेत्र की है। बीते करीब 12-13 वर्षों से किशोरी का मुंह बंद था जिसके कारण किशोरी केवल तरल पदार्थ का सेवन कर पा रही थी। साथ ही मुंह बंद होने के कारण शब्दों का उच्चारण भी सही प्रकार से नहीं कर पाती थी। परिजनों ने बताया कि दो-तीन वर्ष की आयु में किशोरी के गिरने से उसकी ठुड्डी जमीन से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। गरीबी में उपचार न करा पाने के कारण चोट के चलते किशोरी के जबड़े की हड्डी सिर की हड्डी से जुड़ गई जिससे जबड़ा जाम हो गया।
बताया कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ नवाब सिंह के साथ गंभीर मंथन हुआ। सर्जरी से पहले एक नई तकनीक के द्वारा कैमरे से जुड़ी एक ट्यूब को मुंह में डाला गया और भीतरी रूप से एनेस्थीसिया दिया गया तथा पांच घंटे की कठिन सर्जरी के उपरांत जबड़े तथा सिर की हड्डी को अलग कर दिया गया। खास बात यह रही इसमें किशोरी के चेहरे पर टांकों के निशान नहीं दिखेंगे। डॉ. अभिषेक ने बताया कि सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नवाब सिंह तथा डॉ शिप्रा वर्मा और पूरी टीम तत्परता से सर्जरी को अंजाम देने में लगी रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने सर्जरी करने वाली टीम की सराहना की है। डॉ. अभिषेक ने बताया कि सामान्य मनुष्य का मुंह करीब 35 मिलीमीटर तक खुलता है जबकि चोटिल किशोरी का मुंह मात्र 5 मिलीमीटर खुलता था जो सर्जरी के उपरांत अब 40 मिली मीटर तक खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें