फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जनपद का भ्रमण करेंगे प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग के मंत्री आशीष पटेल सोमवार को जनपद में कई स्थानों का भ्रमण करेंगे। वे विभिन्न योजनाओं से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया प्राविधिक शिक्षा मंत्री का 13 जून को जनपदीय भ्रमण का कार्यक्रम है। वे सुबह दस से साढे़ दस बजे तक सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों, विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। साढे़ दस बजे से दोपहर एक बजे तक जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना, ग्राम रणदेवा, गेहूं क्रय केंद्र फंदपुरी, विकासखंड नकुड़, ग्राम ढिक्का टपरी विकासखंड सरसावा में यमुना नदी के दाएं किनारे पर स्थित सुरक्षार्थ कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विकासखंड नकुड़ के ग्राम अध्याना में निर्माणाधीन महाविद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन से पांच बजे तक जिला महिला चिकित्सालय, मलिन बस्ती वार्ड नंबर 29 बेरीबाग (सुक्खूपुरा-मलिन बस्ती) और मां शाकंभरी कान्हा गोशाला, सांवलपुर नवादा का निरीक्षण करेंगे। पांच बजे से साढे़ पांच बजे तक सर्किट हाउस सभागार में उद्यमियों/व्यापारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम छह से रात आठ बजे तक सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों और समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें