फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
नगर संसाधन केन्द्र नुमाईशकैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली, कैश लेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर बेसिक शिक्षकों ने मंगलवार को यूआरसी नुमाइश कैंप परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर हुए धरने में शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री डॉ. संजय शर्मा ने कहा शिक्षक और कर्मचारी अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविलियन निरस्त करने, 17140 और 18150 की विसंगति दूर करने, सामूहिक बीमा की धनराशि दस लाख रुपये करने आदि मांगें लगातार सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं। मगर शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। धरने को नरेश कुमार, मोहित राणा, राकेश शर्मा, अनंग पाल, अश्वनी शर्मा, सुधीर कुमार, प्रदीप शर्मा, संजय जोशी, दिनेश चौहान ने भी संबोधित किया। धरने में शेरशाह आजम, अमरदीप भटनागर, शकील अहमद, विजय, प्रवीण कुमार, संदीप शर्मा, डॉ. प्रवीण शर्मा, गौरव अग्रवाल, गुलजार, रविकांत, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नरेश शर्मा, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें