फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम। संवाद
विज्ञापन
- हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मौके से भागा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेहटा। अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर अंबेहटी गांव की पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार नल्हेड़ा गांव निवासी शिक्षक विभिषेक (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया।

मंगलवार शाम नल्हेड़ा गांव निवासी विभिषेक मंगलवार का व्रत खोलने के लिए फल खरीदने बाइक द्वारा अंबेहटा आ रहे थे। अंबेहटा गांव की पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रही टैक्टर-ट्राॅली ने विभिषेक को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। परिजन विभिषेक को अंबेहटा में चिकित्सक के पास लाए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक चालक नहीं पकड़ा जाता वह जाम नहीं खोलेंगे। हालांकि शाम करीब छह बजे समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। वह हरपाल गांव के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थे। वह शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख योगेंदं सिरोही के भतीजे थे। उनकी छह साल की बेटी व छह माह का बेटा है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

अंबेहटा-नकुड़ मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें