फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ करें प्रभावी कार्रवाई : एडीजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक लेते एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर अलर्ट रहें। शरारती तत्वों को चिह्नित कर मुचलकों में पाबंद किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीजी ने सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शरारती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मादक व शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कहा। एडीजी ने कहा कि वांछित व वारंटी आरोपियों को पकड़ें। जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपियों पर नजर रखी जाए। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। लंबित मामलों और महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाए। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा, एएसपी के अलावा सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें