फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, दूध और खाने का तेल, मानकों से नहीं खा रहे मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए लैब भेजे गए खाद्य सामग्रियों के नमूनों में ज्यादातर अधोमानक पाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बाजार में बिक रही मिठाइयां, दूध और दूध से बने उत्पाद तथा खाने के तेल में भारी मिलावट की जा रही है। यह हम नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए लैब भेजे गए खाद्य सामग्रियों के नमूनों की रिपोर्ट बता रही है, जिसमें ज्यादातर चीजों के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। यानी मानकों पर खरा नहीं उतरे हैं। ऐसे में खाद्य सामग्रियों की खरीद करने से पहले उनकी परख कर लेना जरूरी है।
मुनाफाखोरी के कारण मिलावटखोरी लगातार बढ़ रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों पर मिठाइयों, दूध, पनीर, दही, मसालों, खाने के तेल आदि के नमूने लेकर जांच के लिए बनारस की लैब में भेजता है। अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक कुल 365 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें कई खाद्य सामग्रियों के नमूने शामिल थे। नमूनों की रिपोर्ट देखकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं, क्योंकि जितने नमूने जांच के लिए भेजे गए थे उनमें से 60 से 70 फीसदी नमूने अधोमानक पाए गए हैं। विभाग का कहना है कि जो जांच रिपोर्ट आई है, वह केवल 365 नमूनों की ही नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट पुराने नमूनों की भी हैं। ऐसे में कितने प्रतिशत नमूने अधोमानक आए हैं यह कह पाना मुश्किल है। उधर, जिन भी दुकानों से लिए गए नमूने अधोमानक पाए गए हैं, उन पर कार्रवाई होना तय है। क्योंकि नमूने अधोमानक पाए जाने पर एडीएम की कोर्ट में जुर्माने का केस दायर किया जाता है। वहीं पर सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन

------
होली पर संभलकर करें खरीदारी
इसी माह होली पर्व है, जिस पर गुझिया सहित अन्य कई मिठाइयों, बेसन, खाने का तेल आदि के साथ ही पनीर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा विभाग की अपील है कि लोग खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की अपील है कि लोग खाद्य सामग्री खरीदने समय सावधानी बरतें। यदि कहीं कोई मिलावट हो रही है तो उसकी शिकायत भी करें।
विज्ञापन

------
सामग्री--------------कुल नमूने-------अधोमानक मिले नमूने
दूध-----------------97------------113
मावा----------------17------------10
दूध से बनी मिठाइयां----45------------29
खाने का तेल----------32------------16
मसाले---------------25------------26
अन्य मिठाइयां---------32------------11
------
अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक खाद्य सामग्री के कुल 365 नमूने जांच के लिए बनारस लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट आ गई है, लेकिन इस रिपोर्ट में कुछ रिपोर्ट पहले के नमूनों की भी है। जिन प्रतिष्ठानों के नमूने अधोमानक मिले हैं उनके खिलाफ एडीएम के यहां केस दायर किया जा रहा है। वहीं से जुर्माने की कार्रवाई होगी।
रणधीर सिंह, जिला अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें