संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन एवं जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि भारत जब ब्रिटेन सरकार के अधीन था। स्वामी विवेकानंद ने ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ संदेश देकर भारतीयों को जगाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी देश के युवाओं के आदर्श हैं। उनके द्वारा दिया हर व्याख्यान अनुकरणीय है। स्वामी जी रामकृष्ण मिशन के माध्यम से गरीबों की भलाई एवं सेवा में जुटे रहे।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार मेजर एसके सूरी, प्रांतीय मंत्री रमेश डाबर, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन गोयल, जिला प्रभारी संदीप सिंघल, जिला संयोजक कर्नल संजय मिड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव राज खुंगर, सतीश ठकराल, अनिल गर्ग, विक्रम कपूर, रवि टंडन, अभिषेक भाटिया, देवेंद्र गुप्ता, महेश सेठ, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा आदि मौजूद रहे।