फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के पहले और बाद के फोटोग्राफ प्रस्तुत करें: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बृहस्पतिवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ शासन के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, सिंचाई एवं जल संसाधन, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुधन, चिकित्सा, पंचायती राज, नगर विकास एवं ग्राम्य विकास विभागों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों के पहले और बाद के फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि लक्ष्य प्राप्त न होने के कारण अभी कोई कार्य नहीं हुआ है। मंडलायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को सिल्ट सफाई व टेल तक पानी पहुंचाने के कार्यों के फोटोग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता विद्युत ट्रांसफार्मर प्लेटफार्मों की साफ सफाई के फोटोग्राफ तत्काल प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि उप निदेशक पंचायत प्रत्येक सप्ताह 20 सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। चिकित्सा विभाग की समीक्षा में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह पांच-पांच हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित मण्डल स्तरीय एवं जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें