फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मई की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्व विद्यालय द्वारा संबद्ध राजकीय, अनुदानित , स्व वित्तीय पोषित महाविद्यालयों और संस्थानों में बीएड (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी, बीए बीएड, बीपीएड आदि पाठ्यक्रम में प्रेवेषित छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 16 मई थी, जिसे बढ़ा कर अब 24 मई कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार संज्ञान में आया है कि काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने परीक्षा आवेदन फार्म भर दिया है, किंतु किसी कारणवश परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। कुलपति के आदेशानुसार ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है उनको अंतिम अवसर प्रदान करते हुए परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि 23 एवं 24 मई निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी इन दिवसों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर शुल्क जमा कर सकते हैं। महाविद्यालयों से फार्म अग्रसारित करते हुए विश्वविद्यालयों के परीक्षा विभाग में 25 मई तक परीक्षा फार्म जमा किए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें