फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिए जाएंगे संचारी रोगों पर नियंत्रण के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्यार्थियों को संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया आदि पर नियंत्रण और बचने के टिप्स दिए जाएंगे। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत सभी विद्यालयों को भी अपने स्तर से संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है। घर और आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण माह एक जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सा विभाग को नोडल बनाया गया है, जबकि सहयोग में कई विभाग शामिल किए गए हैं। एएनएम, आंगनबाड़ी आदि घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरूक कर रही हैं। लोगों को अपने घर के आसपास, गमलों, कूलर, फ्रिज आदि में पानी जमा नहीं होने देने, छतों पर रखे पुराने खाली डिब्बों, टायरों आदि में भी पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी विद्यालयों को अपने विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। विद्यार्थियों को जो जानकारी विद्यालय में दी जा रही है। विद्यार्थी उन बातों को अपने घर और आस पड़ोस के लोगों को बताकर जागरूक करने का जरिया बन सकते हैं।
--
संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जिसमें कईं विभागों से सहयोग लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी विद्यालयों से अपने विद्यार्थियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। विद्यार्थियों के माध्यम से हम उनके परिजनों और अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं। - शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें