सहारनपुर। जिले में चीन के मांझे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक छात्र चीन के मांझे की चपेट में आ गया, जिससे छात्र घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे 32 टांके आए हैं। चीन का मांझा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रतिबंधित मांझा चोरी-छुपे बिक रहा है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को चीन के मांझे से हादसा हुआ है।
वर्धमान कॉलोनी निवासी छात्र वंश शर्मा चीन के मांझे की चपेट में आ गए। घटना थाना मंडी क्षेत्र के मातागढ़ इलाके में हुई, जहां वंश अपनी बाइक से जा रहे थे। अचानक उनके गले में चीन का मांझा फंस गया, जिससे गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत वंश को डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में 32 टांके लगाए। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह घटना चीन के मांझे के खतरों को उजागर करती है, जो कई बार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो चुका है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। मांझे का प्रयोग और उसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी की जरूरत है। लोगों को जागरूक करना चाहिए, ताकि इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।