नागल (सहारनपुर)। शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की नागल न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता एमएलडी स्कूल के खेल मैदान आयोजित की गई। इसमें गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा के छात्रों और छात्राओं का दबदबा रहा। इसमें प्राइमरी छात्र वर्ग की खोखो प्रतियोगिता फतेहपुर की टीम ने जीती।
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्राइमरी छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फतेहपुर कलां, 200 मीटर दौड़ में कुतुबपुर लबड़ोला, लंबी कूद में बोहडुपुर, खो खो में फतेहपुर, कबड्डी में नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा स्कूल की टीम प्रथम रही। जूनियर छात्र वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में बोहडुपुर, लंबी कूद, खो खो और कबड्डी में नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा की टीम प्रथम रही।
प्राइमरी छात्रा वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ और कबड्डी में नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा, लंबी कूद में कुतुबपुर, खो-खो में बोहडुपुर स्कूल की टीम प्रथम रही। जूनियर छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा, 200 मीटर दौड़ में जोला डिडौली, लंबी कूद में कुतुबपुर लबड़ोला, खो खो और कबड्डी प्रतियोगिता में नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा स्कूल की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम का समापन कर खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। इसमें एमएलडी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम बत्रा सहित हेमंत अरोड़ा, अवधेश शर्मा, संजीव कुमार, विनीत कुमार, निशांत, प्रवेश, शिमला देवी, राज कुमारी, इंदु देवी, यासमीन, रीता देवी, दीपमाला, वसीम अहमद, तबरेज, अमरीश कुमार, सानिया आदि मौजूद रहे।
नागल में खो खो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR