वहीं, लगातार तलाश में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे देवबंद-बरला मार्ग पर पहुंची। जहां काफी तलाश के बाद पंकज का शव काली नदी में पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ अशोक सिसौदिया और इंस्पेक्टर सूबे सिंह एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी मिलने पर चरथावल से छात्र परिजन भी देवबंद पहुंच गए थे।
इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि शव को देखने से लग रहा है कि चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई घाव बने हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है।