फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा सामग्री के लिए केंद्र परिसर में होगा स्ट्रॉंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सामग्री रखने के लिए प्रत्येक केंद्र परिसर में स्ट्रॉंग रूम बनाया जाएगा। यह निर्देश संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए। वे मंगलवार को गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज अंबाला रोड में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ चल रही बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मंगलवार को बुलाई बैठक में 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें मुख्य बिंदु प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता रखने का रहा। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के समुचित रखरखाव के लिए प्रत्येक केंद्र परिसर में स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों के द्वारा दिए गए। स्ट्रॉंग रूम में प्रश्नपत्रों को वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। वहां लगभग सभी जगह व्यस्था दुरुस्त मिली हैं, जहां कोई भी कमी है तो उसे परीक्षा से पूर्व ठीक कर लिया जाएगा। प्रधानाचार्य संजय जैन, प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों और केंद्र व्यवस्थापकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में जगजीत सिंह, अवतार सिंह लांबा व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें