सहारनपुर। जम्मू कश्मीर में दो युवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाबी महासंगठन के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर देवेंद्र पांडे को सौंपा।
सोमवार को दिए ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में दो युुवतियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में इस प्रकार की घटनाएं सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और रासुका लगाने की मांग की। इस दौरान मुकेश गक्खड़, हरप्रीत भाटिया, सन्नी नागपाल, अश्वनी मेहता, दीपांश बजाज, हरजीत सिंह नरूला, आदर्श भंडारी, परमिंदर सिंह, गगन नागपाल आदि मौजूद रहे।