फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल से मशाल जुलूस निकालते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे़ कर्मचारियों ने शनिवार को नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुडे़ कर्मचारी हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां से लेकर कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक कर्मचारी संगठनों के लोगों ने भागेदारी की। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगें की। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार डोभाल ने आंदोलन की अध्यक्षता की। इस दौरान शमीम अहमद, एसएस नेगी, सुनयना आलम, बाबूराम, सौरभ गौतम, बी लाल, जीएस भंडारी, पीएन डंगवाल, आरएस सेंगर, अमरीश आर्य, सुभाष शर्मा, मंनिदर सिंह, मनोज कौशिक, खालिद हुसैन, डॉ. मनव्वर हसन, बृजेश कुमार, मो. नासिर, राजेश कुमार, विपिन सैनी, प्रवीन कुमार, विनय मलिक, भंवर सिंह, संजय त्यागी, बिजेंद्र कुमार, गुलाब सिंह तोमर, अनुज चौधरी अनिरुद्ध नायर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें