नगर निगम की ओर से महाशिवरात्रि पर मंदिरों के बाहर बनाई गई रंगोली
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर निगम की ओर से महानगर के सभी 237 मंदिरों में विशेष सफाई कराई गई, साथ ही मंदिरों के बाहर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और सुंदर रंगोलियां बनाई गईं।
नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में महानगर के सभी 237 मंदिर क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर क्षेत्रों में ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव किया गया और रंगोली भी बनाई गई। डॉ. जैन ने बताया कि महानगर के प्राचीन शिव मंदिर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त शिव मंदिर जेल चुंगी, शिव मंदिर नौगजा पीर, रविदास मंदिर कुमार हेड़ा, शिव मंदिर चकहरेटी, श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर अमरदीप कॉलोनी, लाल मंदिर देव पुरम, शिव मंदिर गोपालनगर, विष्णु मंदिर माधोनगर, सुंदर मंदिर केशव नगर, प्राचीन शिव मंदिर गढ़ी मलूक नंबर एक, शिव मंदिर जाटव नगर, महादेव मंदिर पंत विहार, शिव मंदिर नवीन नगर, सैनी पंचायती मंदिर चिलकाना बस स्टैंड, श्री हरि मंदिर आवास विकास सहित महानगर के सभी 237 मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
नगर निगम की ओर से महाशिवरात्रि पर मंदिरों के बाहर बनाई गई रंगोली- फोटो : SAHARANPUR