पेंशन का लाभ दिलवाने को चलेगा विशेष अभियान
सहारनपुर। जनपद में दिव्यांग, विधवा और वृद्घा पेंशन का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्रों को दिलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी 11 विकासखंडों में शिविर लगाकर लोगों को ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे।
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को ब्लॉक देवबंद व नागल, 18, 19 और 20 जनवरी को मुजफ्फराबाद, 22 और 23 जनवरी को सढ़ौली कदीम, 25 और 27 जनवरी को पुवांरका, 28 और 29 जनवरी को सरसावा, 30 जनवरी और एक फरवरी को नकुड़, दो फरवरी को रामपुर मनिहारान, तीन फरवरी को नानौता, चार व पांच फरवरी को गंगोह में शिविर लगाया जाएगा। योजना का लाभ लेने वाले लोगों को अपने सभी दस्तावेज लेकर आने होंगे। जिनकी जांच के बाद फार्म भरा जाएगा।