फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली धूप, कम नहीं हुआ शीत लहर का प्रकोप

विज्ञापन
सहारनपुर में आये घने कोहरे में देहरादून रोड़ पर वाहनो की लाइट जला कर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बीते कई दिन से चल रही शीत लहर लोगों को कंपकंपा रही है। बृहस्पतिवार को दिन में धूप तो निकली, लेकिन शीत लहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। सुबह के समय तो सर्दी ने बेहाल कर दिया। गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर कई दिन से बना हुआ है। सर्दी के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। उधर, बृहस्पतिवार को सुबह सर्दी का यह आलम रहा कि गृहणियों को रोजमर्रा के कामकाज निपटाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 03 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह से 24 घंटे के भीतर ही न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक बुधवार और बृहस्पतिवार को दोपहर में निकली धूप के कारण अधिकतम तापमान में हल्की सी वृद्धि हुई है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण और हवा की रफ्तार तेज होने से शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें