फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय सम्मेलनों से व्यापारियों को साधेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल हर कोशिश में लगे हैं। इसी कवायद में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने प्रदेश के सभी मंडलों में मंडलीय सम्मेलन करने की तैयारी कर ली है। पूरे सितंबर माह मंडलीय सम्मेलन होंगे। इसमें व्यापारियों को साधने के साथ ही विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए भी व्यापारियों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मंडलीय सम्मेलनों के पीछे मकसद साफ है कि प्रदेश भर में व्यापारियों को सपा की तरफ लाने का प्रयास किया जाए और व्यापारियों को लामबंद किया जाए। इस दौरान व्यापार से जुड़े उन तमाम मुद्दों पर व्यापारियों का दर्द कुरेदने की कोशिश होगी, इससे व्यापारी आहत हैं। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग परेशान है। हर मंडल स्तर पर व्यापारियों के मुद्दे और उनके सुझाव जाने जाएंगे, ताकि पार्टी के घोषणापत्र में उन्हें शामिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंडलीय सम्मेलनों का नारा दिया गया है, व्यापार सभा ने ठाना है, सपा सरकार बनाना रहेगा। वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण परलोक सिधारने वालों को भी सम्मेलनों के दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इन तारीखों में होंगे मंडलीय सम्मेलन
तीन सितंबर को अलीगढ़, नौ सितंबर को मेरठ, 10 सितंबर को अयोध्या, 11 सितंबर को बहराइच, 12 सितंबर को लखनऊ, 13 सितंबर को हमीरपुर, 14 सितंबर को झांसी, 15 सितंबर को कानपुर, 16 सितंबर को प्रयागराज, 18 सितंबर को मिर्जापुर, 19 सितंबर को वाराणसी, 21 सितंबर को महाराजगंज, 22 सितंबर को आजमगढ़, 24 सितंबर को बदायूं, 25 सितंबर को मुरादाबाद, 26 सितंबर को गाजियाबाद और 28 सितंबर को सहारनपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें