फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं को किया नजरबंद, धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
तीतरो में सहकारी समिति पर धरना देते सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन और कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/तीतरो/छुटमलपुर/नानौता/गागलहेड़ी। कृषि कानून के विरोध में जिला मुख्यालय पर सपा के धरने को लेकर पुलिस ने प्रमुख सपा नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने तीतरो में उनके घर पर नजरबंद किया तो उन्होंने समर्थकों सहित नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, नगर विधायक संजय गर्ग को देहरादून रोड स्थित आवास पर नजरबंद किया तो उन्होंने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सपा नेता सरफराज खान को भी उनके आवास पर नजरबंद रखा गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सपा जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसैन ने जैसे ही घर से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें समर्थकों सहित नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता आवास के समीप ही स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीति के कारण किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और अंग्रेजी शासन की याद दिला दी है। दोपहर को एसडीएम नकुड हिमांशु नागपाल ने पहुंचकर धरनारत सपाइयों से ज्ञापन लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार, किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति गजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, प्रधान अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, बिट्टू प्रधान, पूर्व चेयरमैन तैमूर खान, वजाहत खान आदि मौजूद रहे।
छुटमलपुर में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली को रसूलपुर स्थित आवास पर समर्थकों मो. फैजान मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष इसलाम अलवी सहित ेपुलिस ने नजरबंद कर दिया। शाम तक उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। नानौता में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अफजान खान, जिला सचिव शहजाद मलिक, अमजद खान, सभासद गुलफाम राव, शमशेर खान, बिलाल राणा, इमरान बंगाली और नगर अध्यक्ष सादिक सैफी सहित समर्थकों को अफजाल खान की बैठक पर नजरबंद रखा। गागलहेड़ी के गांव तिवाया में जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, जिला सचिव धनत्तर यादव को उनके घरों पर पुलिस ने नजरबंद रखा।

तीतरो में धरनारत सपाईयों को संबोधित करते चौ रुद्रसैन- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में पूर्व चेयरमैन अफजाल खान सहित सपाईयों को नजर बंद करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में घर पर ही सपा नेताओं को नजरबंद करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के रसूलपुर में सपाईयों को नजरबंद करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें