फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को निरीक्षण में भट्ठे पर जलती मिली रबड़ और प्लास्टिक

विज्ञापन
नकुड़ में ईट भट्ठे पर जलाए गए टायरों के अवशेष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने ईंट भट्ठे का निरीक्षण कर ईंधन की जगह रबड व प्लास्टिक जलती पाए जाने पर भट्ठा स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि काफी दिनों से क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर ईंधन की जगह रबड व प्लास्टिक जलाकर ईंटों की पकाई किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व ईंट भट्ठा संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बताया कि इसके बाद भी कई भट्ठा संचालकों द्वारा ईंधन की जगह रबड व प्लास्टिक जलाने की शिकायत मिली तो उन्होंने सरसावा रोड पर स्थित एक भट्ठेे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया उक्त ईंट भट्ठे पर रबड व प्लास्टिक जलती पाई गई। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को ईंट भट्ठा संचालक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं तथा जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें