फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी धूप, कभी बरसात, बदलता रहा मौसम

विज्ञापन
अशोक विहार कॉलोनी में हुआ जलभराव। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम का मिजाज रविवार को बार बार बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी बरसात हुई। पुराने शहर की तरफ दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकली। आसमान भी साफ था, लेकिन उसके बाद एकाएक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाये और बरसात शुरू हो गई। कोर्ट रोड और दिल्ली रोड की तरफ बूंदाबांदी हुई, जबकि पुराने शहर की तरफ बादल झमाझम बरसे। इस वजह से अंबाला रोड, पुरानी मंडी, सुभाषनगर, बूढीमाई चौक, खलासी लाइन और रेलवे रोड आदि स्थानों पर जलभराव के कारण समस्या पैदा हो गई। कई इलाकों में तो जलभराव के कारण दुपहिया वाहन चलाना दुश्वार हो गया तो लोग घरों में रहने को मजबूर हुए।
रेलवे रोड पर सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी से भराव किया गया, जिस कारण बरसात में वहां कीचड़ भी फैला रहा। यही हाल घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक भी रहा। कीचड़ के कारण वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम तक आसमान में बादल छाये रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, क्योंकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, रविवार को 12 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें