फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय अवधि में समस्या का निस्तारण न करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
नकुड़ के संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम और एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व तय समय अवधि में निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यहां शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने एक ही शिकायत दोबारा आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कुल 36 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से पांच का मौके पर समाधान कराया गया। गांव पदम नगली के मोहित सैनी ने गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के सामने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, गांव जहानपुर की नैनादेवी ने उचित दर की दुकान समूह के नाम आवंटित करने, शेरमऊ के नंदू ने उसके पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने, सरसावा के मीरजारी ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ दिलाने, नकुड के राकेश ने समझौते के बावजूद नकुड नगर पालिका परिषद पर मुकदमा दर्ज कराने, भूरीबांस के नाथीराम ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने, भैरमऊ की सुनीता शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने, सिकंदरपुर की संतोश ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, नाई माजरा के मौजम अली ने विपक्षी पर उसके खेत में खडी फसल की जुताई करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने तथा काजीबांस के पंकज ने बिजली का नलकूप चालू नहीं होने के बावजूद बिल जारी करने एवं जारी बिल वापिस कराने की गुहार लगाई।
एसएसपी डा. एस चनप्पा ने सभी थाना प्रभारियों को छोटी सी घटना का भी गंभीरता से संज्ञान लेने व पीड़ित पक्ष को तत्काल सुरक्षा देने के निर्देश दिए। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ अरविंद कुमार पुंडीर सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें