फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के सभी परिषदीय विद्यालयों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था भी स्मार्ट होगी। यही वजह है कि सभी परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य चल रहा है। हालांकि उसकी गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में करीब 45 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों तरह के विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन सभी विद्यालयों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, जिससे वह निजी विद्यालयों के बच्चों की तुलना में पिछड़ न जाए। उन्होंने बताया कि फिलहाल 20 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य चल रहा है। इन 20 विद्यालयों में परिषदीय विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आने की वजह से कार्य बाधित हुआ था। मगर ज्यादातर स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का कार्य करीब 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अगले छह माह में विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हो जाएंगी।
ऐसी होगी स्मार्ट क्लास
सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट सिटी योजना के बजट से स्मार्ट क्लास के कक्ष को स्मार्ट क्लास जैसा दिखाने के लिए विकसित किया जाएगा। इसके अलावा टच स्क्रीन प्रोजेक्टर, फर्नीचर, इंटरनेट सुविधा आदि योजना के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें