फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास तैयार, 75 इंच के डिस्प्ले बोर्ड से पढ़ेंगी छात्राएं

विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में चलती स्मार्ट क्लास - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्मार्ट क्लास पब्लिक स्कूलों की स्मार्ट क्लास को फेल करती नजर आ रही हैं। तीन कक्षाओं में 75 इंच के इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जो पूरी तरह एंड्रॉयड हैं और तमाम एजुकेशन प्रोग्राम से लैस हैं।
विज्ञापन

पुल जोगियान स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहले से एक स्मार्ट क्लास है, जिसमें प्रोजेक्टर बोर्ड लगा है। इसका साइज करीब 56 इंच है, लेकिन जो तीन नई स्मार्ट क्लास तैयार की गई हैं, वह इससे पूरी तरह अलग हैं। कक्षाओं में छत पर सीलिंग और दीवारों पर वॉल पैनल लगाए गए हैं। पूरा फर्नीचर नया है। खिड़की और दरवाजे दुरुस्त करने के साथ ही पर्दे लटकाए गए हैं। प्रत्येक कक्षा में 75 इंच के इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 50 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीनों कक्ष में 150 छात्राएं एक साथ स्मार्ट क्लास ले सकेंगी।
इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड की खूबियां
इंटरएक्टिव बोर्ड पूरी तरह टच स्क्रीन और एंड्रॉयड मोबाइल की तरह काम करेगा। इंटरनेट की सुविधा से लैस बोर्ड पर चॉक की तरह लिखा या कुछ पेंटिंग भी बनाई जा सकेगी। साथ ही छात्राओं को वीडियो और चित्रों के माध्यम से भी पढ़ाया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इंटरएक्टिव बोर्ड से पढ़ाई करने से सामान्य ब्लैक बोर्ड की तुलना में दस गुना अधिक अच्छे तरीके से विद्यार्थी विषयों को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की क्लास लटकी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी एक स्मार्ट क्लास तैयार की जा रही है। कॉलेज ने कमरा उपलब्ध कराया हुआ है। स्मार्ट क्लास पर काम करीब एक वर्ष पहले शुरू किया गया था, मगर बीच ही में लटका हुआ है।
ऐसे बनी स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास बनाने के लिए मंडलायुक्त लोकेश एम, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त और प्रधानाचार्य शोभा चौधरी तीनों के प्रयास रहे हैं। मंडलायुक्त के कहने पर आईटीसी और पीडब्ल्यूडी दो स्मार्ट क्लास बनवा रहे हैं। तीसरी स्मार्ट क्लास के लिए मधुसूदन की ओर से पैसा दिया जा रहा है।
कॉलेज में तीन स्मार्ट क्लास तैयार हो चुकी हैं। जनपद के किसी प्राइवेट स्कूल तक में ऐसी स्मार्ट क्लास नहीं हैं। इसका श्रेय मंडलायुक्त, संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस को जाता है। उनके प्रयास से यह सब हुआ है। जल्द ही कक्षाओं की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

शोभा चौधरी, प्रधानाचार्य।

राजकीय विद्यालय की स्मार्ट क्लास- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें