सहारनपुर। माटकी झरौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी केंद्र पर बृहस्पतिवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही छह दिवसीय बीसी सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मनीष कुमार, अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह एवं अनुज कुमार, आरसेटी निदेशक विजय मणि सिंह, वित्तीय सलाहकार मो. शान हुसैन और रीना देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ कार्यालय में सहायक महाप्रबंधक सोम सिंह दुगतल ने वर्चुअली महिलाओं को वित्तीय लेनदेन में सतर्कता को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मनीष कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नाबार्ड की लाभकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार ने महिलाओं को ठगी से बचने के उपाय बताए। साथ ही डिजीटल बैंकिंग के फायदों पर प्रकाश डाला।
संचालन कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चौबे ने किया। इस दौरान संकाय सदस्य नेहा जिंदल, कार्यक्रम सहायक सरनजीत कौर एवं अरुण कुमार जैन ने भी विचार रखे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, रीना देवी, योगिता आदि रहे। संवाद