फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! मेरा पति निर्दोष है, रिहा किया जाए

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचे सहारनपुर में हुऐ बवाल में पकड़े गये युवको के परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए महराज की पत्नी आमना ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दफ्तर पर जाकर प्रार्थना पत्र देकर अपने पति को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग की। पीड़िता ने पुलिस पर उनके पति को झूठा जेल भेजने का आरोप लगाया। वह सबूत के लिए गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लेकर आई।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली के मोहल्ला मुबारक शाह की गली ठठेरोवाली निवासी आमना बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत शुक्रवार को शहर में हुए बवाल में पुलिस ने उसके पति महराज का झूठा जेल भेजा है। उसके पति ने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ी और घर आ गया था। शाम को उसने दोस्त फुरकान का फोन आया कि मेरे बेटे को पुलिस उठा कर ले गई है। उसका पति दोस्त के साथ उसकी बाइक पर बैठ कर कोतवाली गया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने पति और उसके दोस्त को कोतवाली में ही बैठा लिया और बवाल के मामले में झूठा जेल भेज दिया। आमना ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की गुहार लगाई। वह सबूत के लिए गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लेकर आई थी। मगर यहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें