फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: यूपी के इस जिले में पकड़ा गया था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर काला जठेड़ी

Wed, 01 Jun 2022 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर अपराधी मोस्ट वांटेड रहा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी सहारनपुर में लेडी डॉन अनुराधा के साथ पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता जांच में सामने आई है। पंजाब पुलिस इस गैंग के जुड़े बदमाशों को टारगेट पर लेकर जांच पड़ताल में जुड़ी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर अपराधी मोस्ट वांटेड रहा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी गत वर्ष सहारनपुर में लेडी डॉन अनुराधा के साथ पकड़ा गया था। 

विज्ञापन


कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद अदालत में पेश करने लाई थी। यहां पेशी के बाद ले जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। देश का टॉप मोस्ट गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी तब वेष बदल कर हरिद्वार समेत कई प्रांतों में रह रहा था। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गत वर्ष 31 जुलाई को सहारनपुर के सरसावा टोल के पास एक ढाबे से काला जठेड़ी को लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवाल्वर रानी के साथ गिरफ्तार किया था। काला के पास से पीएक्स-3 चीन निर्मित पिस्टल और अनुराधा के पास से .38 का रिवाल्वर बरामद हुआ था। तब काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम घोषित था, जबकि अनुराधा की गिरफ्तारी पर राजस्थान में दस हजार का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

विज्ञापन


वहीं काला के पकड़े जाने पर चर्चा रही थी कि वह सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र में शरण लेकर रह रहा था। हालांकि बाद में जांच में पुलिस ने यह दावा किया था कि काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा के साथ हरिद्वार में नाम और वेश बदल कर रह रहा था।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें