फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई 18-37-01

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में पाल महासभा के सम्मेलन में सम्मानित मुख्य अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर पाल समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष व संचालन चौधरी बलजीत सिंह संरक्षक ने किया। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल सभापति उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ, पाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नर सिंह, सहकारिता बैंक शामली के चेयरमैन सत्यपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से राजीव पाल रहे। चौधरी बलजीत सिंह पाल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में होल्कर समाज की बागडोर 1767 में संभाली और प्रजाहित में कार्य किया। सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि पाल व बघेल जाति को अनुसूचित जाति प्रदत्त कोटे की भांति आरक्षण की सुविधा प्रदान कराने की दिशा में काम कराया जाएगा। इसके साथ ही सहारनपुर के किसी चौराहे का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर कराए जाने को प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शक्ति सिंह पाल, मेघ सिंह पाल, गुलशन कुमार, मामचंद ठेकेदार, सेठपाल, सुरेशपाल, कबूलचंद, अशोक कुमार, मांगेराम पाल, विजयपाल सिंह, प्रमोद पाल, विरेंद्र पाल, राजपाल, ऋषिपाल, नरेंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें