फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी टीम ने मारा छापा, जांच जारी

विज्ञापन
देहरदून रोड़ एक फार्म पर जांच करते जीएसटी अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कर अपवंचन को लेकर जीएसटी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने दो फर्मों पर छापा मारा। इनमें एक देहरादून रोड स्थित एक फर्म और दूसरी फर्म थाना कुतुबशेर क्षेत्र में स्थित है। विभागीय अधिकारी अभी जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के टीम ने मंगलवार को देहरादून रोड स्थित एक फर्म पर छापा मारा। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर बृजेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी रामबाबू गौड़ के निर्देशन में छापे की कार्रवाई की गई । देहरादून रोड स्थित इस फर्म पर बोगस इनवाइस की सूचना पर इस फर्म पर छापा मारा गया। जांच के लिए गई टीम को फर्म में ताला लगा होने के चलते टीम ने करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में मालिक के भाई के आने के बाद ताला काटकर टीम अंदर घुसी और लैपटॉप सहित अन्य कागजातों की जांच शुरू की। देर शाम तक जांच जारी रही। उन्होंने बताया कि फर्म के स्टॉक का मिलान कराया जा रहा है। सही स्थिति इसके बाद ही स्पष्ट होगी। करअपवंचन पाए जाने पर फर्म के विरूद्घ कडी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी रेंज बी डॉक्टर राममूरत, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी रेंज-ए, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी उमाशंकर विश्वकर्मा, अमित कुमार, अनीता गौर और वाणिज्यकर अधिकारी गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, थाना कुतुबशेर स्थित एक फर्म पर भी जीएसटी की टीम ने छापा की कार्रवाई की जांच पड़ताल की है। जांच की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

देहरदून रोड़ एक फार्म पर जांच करते जीएसटी अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें