फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण का न्यायालय सिविल कोर्ट परिसर से संचालित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिवक्ताओं की पुरानी मांग को मानते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के न्यायालय को चार अप्रैल 2022 से पुन: सिविल कोर्ट परिसर से संचालित करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर स्थापित होने से अधिवक्ताओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनका दोनों तरफ का कार्य प्रभावित होता था। अभी यह पंत विहार कॉलोनी में चल रहा है। अधिवक्ताओं की काफी समय से मांग थी कि दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण न्यायालय कोर्ट परिसर में संचालित किया जाए। इसके लिए सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पुंडीर और महासचिव नितिन कुमार शर्मा ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार व पिछले दिनों सहारनपुर में आए प्रशासनिक जज के समक्ष अधिवक्ताओं की मांग रखी थी। इस मांग को मानते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने जिला जज को प्रेषित पत्र में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण न्यायालय को चार अप्रैल 2022 से सिविल कोर्ट में संचालित करने हेतु व्यवस्था करने को कहा है। इस निर्णय से अधिवक्ताओं में खुश है। सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रदीप त्यागी , सतीश बंसल, सुरेंद्र पाल सिंह, अरविंद शर्मा, प्रभात अग्निहोत्री आदि ने इस आदेश का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें