फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1008 दीपक से किया श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का श्रृंगार

विज्ञापन
राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 दीपों से हुआ श्री नर्मदेश्वर महाद? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 दीपक से श्री नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार किया गया। इसके साथ ही भोले बाबा की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान द्वारा आयोजित श्रावण मास पूजा में सोमवार को स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का 1008 दीपक, अबीर गुलाल, चंदन और भस्म से शृंगार किया गया। इसके पश्चात भोले बाबा को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि दीपक शृंगार करने से जीव का कल्याण होता है। शिव स्वयं ब्रह्म अग्नि है, जो पूरे जगत का प्रकाशमय करते हैं। महादेव के शृंगार से जीवात्मा का शृंगार भाव भी चरितार्थ होता है, जिससे जीव तृष्या एवं वासना से मुक्त होकर शिव का प्रिय बन जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा भाव से महादेव की पूजा करने पर भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भोले बाबा जीव का उद्धार करने वाले हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, डॉ. प्रभात वत्स, गीता, सुचेता, विभा, सुमिता, राखी, गरिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें