फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वस्थ्य विभाग कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी हाथों में तख्तियां लेकर जिला अस्पताल परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार डोभाल ने बताया कि कर्मचारियों ने इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि सरकार आदेश तो जारी कर देती है, मगर उन पर अमल नहीं हो पाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ा है। उन्होंने बताया कि संगठन लंबे समय से मांग उठाता आ रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और एरियर का भुगतान कराने, एक देश एक वेतन का नियम लागू कराने, कोरोना में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की कोरोना से मौत पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार के बैंक खाते में सीधे भेजने, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने, जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, आउटसोर्सिंग और संविदा पर कार्य करने वालों को नियमित करने समेत अनेक मांगें की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें