फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में गोली चली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाहेड़ी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने छत पर चढ़कर गोली चला दी। गोली लगने से दो युवक घायल हुए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कालाहेड़ी निवासी सत्तार ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि सुबह 11 बजे के करीब वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। आरोप है तभी गांव का ही एक युवक पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। खेत पर कार्य रहे अन्य लोगों ने बीच बचाव किया।
इसके बाद सत्तार अपने घर लौट आया। आरोप है, कि उसके बाद वह अपने एक अन्य भाई व चाचा के साथ तमंचों से लैस होकर उनके घर आए और फायर कर दिया, जिससे गोली लगने से उसके पास बैठे जावेद पुत्र इरशाद, महफूज पुत्र महफूज गोली लगने से घायल हो गए, घटना के बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, सत्तार ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें