फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक के दौरान युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। शनिवार सुबह सहारनपुर रोड पर टहलने निकले चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे कस्बे के मोहल्ला महादेव निवासी राजकुमार का पुत्र ईशु अपने अन्य दोस्त दिव्यांश पुत्र टोनी, आकाश पुत्र भोपाल व अनमोल पुत्र राजू के साथ टहलने के लिए गया था। बताया जाता है कि जैसे ही वह सहारनपुर रोड पर स्थित गांव कंकराला के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें ईशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिव्यांश, आकाश व अनमोल को चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर नकुड़ कोतवाल बबलू वर्मा ने बताया कि वाहन चालक उनके पहुंचने से पहले ही वाहन सहित फरार हो चुका था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें