जैन बाग स्थित जैन मन्दिर में दक्षलक्षण पर्व आरती करते श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जैन समाज का दशलक्षण पर्व क्षमाभाव के साथ शुरू हुआ। भगवान श्रीजी का अभिषेक करने के साथ ही शांतिधारा की गई।
जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे और साढ़े सात बजे भगवान श्रीजी का अभिषेक करने के साथ ही शांतिधारा की गई। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजन करने के पश्चात मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, शाम को भी गाइडलाइन का पालन करते हुए आरती की गई।
इसी तरह मोहल्ला चौधरियान, चंद्रनगर में भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंकज कुमार जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, नीरज जैन, विपिन जैन, दिनेेश जैन, बालेेश जैन, नमेश्वर जैन, सुनील कुमार जैन, निष्काम जैन मौजूद रहे। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि कोरोना की वजह से मंदिरों में सिर्फ पांच-पांच लोग ही रोजाना पूजा अर्चना करेंगे।
जैन बाग स्थित जैन मन्दिर में दक्षलक्षण पर्व आरती करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR