फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: क्या आप जानते हैं मौलाना शाहीन जमाली से जुड़ी ये खास बातें, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल थे चतुर्वेदी

Thu, 03 Jun 2021 11:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मदरसा इमदादुल इस्लाम संचालक मौलाना शाहीन जमाली - फोटो : amar ujala
इस्लामिक शिक्षा के साथ ही चारों वेदों का ज्ञान अर्जित कर चतुर्वेदी कहलाए मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली ने दारुल उलूम देवबंद से 1969 में आलिम फाजिल की पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में दारुल उलूम के नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्रासी उनके सहपाठी रहे हैं। मौलाना शाहीन जमाली के इंतकाल की खबर मिलने पर वह काफी दुखी हुए।

अब्दुल खालिक मद्रासी बताते हैं कि मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली और हम एक साथ आलिम फाजिल कर रहे थे। आलिम फाजिल की पढ़ाई करीब आठ साल की है। शाहीन जमाली बेहतरीन शख्सियत थे, पढ़ाई के दिनों में उनका सबके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रहता था। आज जैसे ही पता चला कि उनका इंतकाल हो गया है तो गहरा दुख पहुंचा।

लंबे समय तक देवबंद में रहे मौलाना चतुर्वेदी
मदरसा दारुल उलूम इमदादुल इस्लाम मेरठ के शेखुल हदीस मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी काफी समय तक देवबंद में रहे। उर्दू पाक्षिक समाचार पत्र देवबंद टाइम्स में बतौर चीफ एडीटर 40 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी का निधन - फोटो : amar ujala
खानदान-ए-शेखुल हिंद के अशरफ उस्मानी बताते हैं कि चारों वेदों का अध्ययन कर चतुर्वेदी की उपाधि हासिल करने वाले मौलाना महफूजुर्रहमान का देवबंद से गहरा ताल्लुक रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी का निधन - फोटो : amar ujala
देवबंद टाइम्स के प्रकाशक मौलाना उस्मान (पूर्व चेयरमैन) हुआ करते थे। उस समय तीन लोगों की टीम हुआ करती थी। जिसमें मौलाना एजाज और अजहर सिद्दीकी मौलाना महफूजुर्रहमान के साथ काम करते थे।

4 of 5
मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी का निधन - फोटो : amar ujala
शानदार अरबी और संस्कृत बोलने वाले मौलाना शाहीन जमाली की लेखनी भी शानदार थी। मौलाना उस्मान और मौलाना एजाज की जिंदगी तक मौलाना महफूजुर्रहमान का देवबंद आना जाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौलाना महफूजुर्रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी का निधन - फोटो : amar ujala
दारुल उलूम सहित उलमा ने दुख जताया
मौलाना महफूजुर्रमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी के इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी, उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, कारी इब्राहीम कासमी, मौलाना जैनुद्दीन कासमी, मौलवी तसव्वुर, तंजीम अब्ना-ए-दारुल उलूम के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती यादे इलाही कासमी सहित उलमा ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें