फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने का उत्साह: सहारनपुर में मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें, देखिए पंचायत चुनाव की ये तस्वीरें

Thu, 15 Apr 2021 10:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सहारनपुर जनपद में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत सहारनपुर जनपद के सभी 884 ग्राम पंचायतों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं मतदाताओं में वोट डालने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वोट डालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala
बता दें कि मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। तापमान नापने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मतदाता लाइन में एक दूसरे से एकदम नजदीक खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिल रहा प्रवेश। - फोटो : amar ujala
वहीं चुनाव प्रेक्षक भी जनपद में मतदान केंद्रों पर जायजा लेने पहुंचे। मतदान केंद्र में लाइन में खड़े लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने को कहा है।

4 of 5
वोट डालने के लिए लगी लाइन। - फोटो : amar ujala
उधर, प्रशासन की तरफ से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। उसी के तहत बुधवार को जिले के सभी 11 ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया जाएगा। इसके बाद परिणाम दो मई को मतगणना होने पर सामने आएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें