फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के भतीजे का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का मोहाली में निधन हो गया। वह अप्रैल के पहले सप्ताह से कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से सहारनपुर में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

सहारनपुर में जैन कालेज रोड स्थित कालोनी में शहीद भगत सिंह के दूसरे भाई कुलतार सिंह के पुत्र किरनजीत सिंह संधू का परिवार रहता है। किरनजीत सिंह संधू ने बताया कि अभय सिंह संधू मोहाली में रहते थे और उनके ताऊ कुलबीर सिंह के पुत्र थे। कुलबीर सिंह पंजाब विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभय सिंह संधू किसान आंदोलन से भी जुड़े रहे और युवाओं को साथ जोड़कर समाजसेवा के कार्य भी करते रहे। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने संक्रमण को हरा दिया था, लेकिन फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। इस कारण वह अस्पताल में ही भर्ती थे। वहां शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

- शादी में भी नहीं आ सके थे
गत छह अप्रैल को ही किरनजीत सिंह संधू ने अपनी बेटी की शादी की। इस कार्यक्रम में अभय सिंह संधू को भी पहुंचना था, लेकिन बीमारी के कारण वह आ नहीं पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें