- चिकित्सक का दावा, सात महीने में पांच मरीज देख चुके हैं
सहारनपुर। शहर में जनकपुरी चौक के पास समिति डेंटल एंड सर्जिकल सेंटर पर काला फंगस का मरीज सामने आया है। दंत चिकित्सक समित जैन का कहना है कि सात महीने में पांच मरीज ऐसे मिल चुके हैं, जिनमें काला फंगस के लक्षण हैं। हाल में जो मरीज पहुंचा, वह भगवानपुर का रहने वाला है।
डॉ. समित जैन ने बताया कि उस मरीज के ऊपर वाले जबड़े में इसके लक्षण दिखे, जिसके बाद उन्होंने कई जांच भी कराई। अभी मरीज को कोविड की जांच कराकर लाने को कहा है। कोरोना न सिर्फ फेफड़े बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रहा है। जो पहले से शुगर या दिल के मरीज हैं, उनको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। शुगर के मरीजों में काला फंगस दिख रहा है। उधर, सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी का कहना है कि कोरोना संक्रमितों में अभी तक कोई भी काला फंगस का मरीज सामने नहीं आया है।