फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्लॉक के चलते शताब्दी, सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें रहीं निरस्त

Sat, 20 Jun 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन सेक्शन पर पुल नंबर-61 के चार स्पैन पर स्टील गार्डर रखने के चलते शुक्रवार को ब्लॉक रहा। इसके चलते शताब्दी, सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनें निरस्त रही। कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

12017-18 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, 14682-81 जालंधर सिटी-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 64555-56 गाजियाबाद-मेरठ पैसेंजर निरस्त रही। इनके अलावा योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीनगर एक्सप्रेस को बदले मार्ग मेरठ सिटी, खुर्जा, मितावली, आगरा मार्ग से संचालित की गई। चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस को मेरठ, खुर्जा, आगरा मार्ग से चलाया गया। हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस को टपरी, शामली, शाहदरा मार्ग से निकाला गया। हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस को भी टपरी से वाया शामली, शाहदरा मार्ग से संचालित किया गया। पूछताछ केंद्र पर यात्री मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी करते नजर आए। इसके अलावा कुली, वेंडर से भी ट्रेनों की जानकारी ली। बाद में यात्रियों ने मुजफ्फरनगर, मेरठ जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें