फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टोन क्रशर का भंडारण लाइसेंस निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में अवैध खनन पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। खान निरीक्षक ने 14 जून को मेसर्स हरे कृष्णा स्टोर क्रशर ग्राम असलमपुर बरथा में जांच की थी। इस दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। इसके बाद इन ट्रकों के ऑनलाइन चालान किए गए।
विज्ञापन

टीम ने भंडारण स्थल पर भी बारीकी से जांच की। इस दौरान करीब 8120 घनमीटर उप खनिज का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। क्रशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से सामने आया कि कि ओवरलोड ट्रक के माध्यमों से उप खनिज को निकाला गया है। इससे करीब 82.95 लाख रुपये के राजस्व पहुंचाई गई। अवैध खनन पाए जाने के बाद संबंधित स्टोन क्रशर के खिलाफ जारी भंडारण अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अवैध खनन और परिवहन करने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिला खान अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मार्च 2026 तक 178 वाहनों से जुर्माने के रूप में 73.75 लाख रुपये व अवैध खनन से 3.19 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की गई है। साथ ही तीन मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें