फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मरीजों ने की थी इंफेक्शन की शिकायत, पांच का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद कई मरीजों की आंखों की रोशनी चले जाने के मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक से मामले की जानकारी ली और जांच कराकर दोपहर तक रिपोर्ट देने को कहा। अस्पताल की जांच में सामने आया है कि 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक कुल 71 लोगों की आंखों का ऑपरेशन हुआ। इनमें से सात मरीजों ने आंखों में इंफेक्शन की शिकायत की थी। इलाज के बाद दो मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि पांच मरीजों का इलाज बाहर के अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा द्वारा गठित जांच समिति ने 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक हुए ऑपरेशन की पड़ताल की। जांच में पता चला है कि 30 नवंबर तथा दो और तीन दिसंबर को हुए ऑपरेशन के कुछ मरीजों ने ठीक से दिखाई नहीं देने और दर्द की शिकायत की थी। यह भी पता चला है कि इन तिथियों में केवल एक डॉक्टर ने ऑपरेशन नहीं किया, बल्कि तीन अलग-अलग डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन किए गए। इन दिनों में कुल 71 लोगों का ऑपरेशन होना बताया गया है, जिनकी सूची से मोबाइल नंबर लेकर समिति सदस्यों ने उनसे संपर्क किया। संपर्क करने के दौरान सात मरीज ऐसे मिले हैं, जिन्होंने जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद उनकी आंखों में दर्द और इंफेक्शन होना बताया है। दावा किया जा रहा है कि इन सात मरीजों में दो मरीजों की आंख इलाज के बाद ठीक हो गई है, जबकि पांच मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। इनमें से तीन मरीज पीजीआई चंडीगढ़, एक मरीज दिल्ली तथा एक मरीज एम्स ऋषिकेश में इलाज करा रहा है। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा को सौंप दी है, जहां से जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को जाएगी।
जांच समिति में यह रहे शामिल
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा द्वारा गठित जांच समिति में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एके चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता शामली डॉ. वीपी सिंह और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. केवी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ लाल को संबद्ध किया
-ऑपरेशन और इलाज पर पाबंदी लगी
मामला लगातार चर्चाओं में रहने की वजह से एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने डॉ. एसएस लाल को अग्रिम आदेशों तक किसी नेत्र मरीज का ऑपरेशन या इलाज करने पर पाबंदी लगा दी है। उन्हें प्रशासनिक कक्ष -28 से संबद्ध किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच सीनियर डॉक्टरों की समिति बनाकर जांच कराई है। जिन दिनों के ऑपरेशन से आंखें खराब होने की बात कही जा रही है। उन दिनों में कुल 71 मरीजों के ऑपरेशन हुए हैं। इनमें सात मरीज ऐसे मिले हैं, जिनकी आंखों में ऑपरेशन के बाद दर्द आदि बढ़ने की शिकायत थी। दो मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि पांच मरीजों का इलाज चंडीगढ़, दिल्ली और ऋषिकेेश में चल रहा है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
- मरीजों की आंखों में परेशानी की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल जाकर इसकी जानकारी ली गई। 71 लोगों से सात की आंखों में परेशानी होने का पता चला। जिनका पीजीआई और एम्स में उपचार चल रहा है। जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें