फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर हुई गोष्ठी

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। संभागीय परिवहन कार्यालय में समारोह के दौरान गोष्ठी हुई। उसमें सड़क सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के संबंध में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महेंद्र बाबू गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम ने यातायात नियमों पर प्रकाश डाला और कोविड -19 से बचाव के उपायों पर चर्चा की। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देवमणि भारतीय ने सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के प्रयास के बारे में बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 25 ट्रैफिक वार्डन को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यात्री/मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अमित सैनी, चीफ ट्रैफिक वार्डन योगेंद्र दुधेरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें