फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास का आसान प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को 10वीं के छात्रों ने संस्कृत और 12वीं के परीक्षार्थियों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षाएं आसान रहीं। दोनों परीक्षाओं में 141 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में 10वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए पंजीकृत 747 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 717 ने परीक्षा दी, जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे मनोज और संजय कुमार ने संस्कृत के प्रश्न पत्र को आसान बताया। पहली पाली की परीक्षा केवल 44 केंद्रों पर हुई। दूसरी पाली में 12वीं के परीक्षार्थियों की इतिहास विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 2835 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2724 ने परीक्षा दी, जबकि 111 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा केवल 72 केंद्रों पर कराई गई। एसडी इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे संदीप, विजयपाल और मयूर ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी छह सचल दस्ते सक्रिय रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के नकल विहीन रहने की बात कही।
शिक्षक का वेतन रोका
नल्हेड़ा गुर्जर स्थित जनता इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार की ड्यूटी जनता इंटर कॉलेज उमाही कला में लगी है। वह 18 से 28 फरवरी तक गैरहाजिर चल रहे हैं। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें